फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ladoo offered in Jain temples on the Nirvana festival of Lord Neminath

भगवान नेमिनाथ के निर्वाणोत्सव पर जैन मंदिरों में चढ़ाया लाडू

Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Ladoo offered in Jain temples on the Nirvana festival of Lord Neminath
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन मंदिर अटावाला मंदिर में 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के निर्वाणोत्सव पर सामूहिक रूप से लाड़ू चढ़ाया गया। भक्तों ने 22 दीपों से सामूहिक आरती की।
विज्ञापन

मंदिर में पीत वस्त्र धारण किए इंद्र बने पुजारियों ने एक ही प्रतिमा का अभिषेक किया। शांति धारा अरविंद कुमार जैन, अनिल जैन व राकेश कुमार जैन ने की। देव, शास्त्र, गुरु व नेमिनाथ भगवान का पूजन करके निर्वाण कांड का वाचन किया। मंदिर के मूलनायक के समक्ष कुलदीप मित्तल जैन व दीपक कुमार जैन, रोहन जैन आदि श्रद्धालु पुजारियों ने मंत्र का उच्चारण करते हुए 22 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की। इसी तरह चंद्रप्रभु मंदिर में जैनमुनि सुरत्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में निर्वाण लाड़ू का आयोजन किया गया। नसियाजी मंदिर, सुहागनगर स्थित मुनी सुब्रतनाथ मंदिर, बड़ा मोहल्ला जैन मंदिर, जैन नगर खेड़ा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गांधी नगर स्थित जिनालय में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। जैन अतिशय क्षेत्र राजमल में भी दूर-दराज से भक्त शामिल हुए। भगवान का अर्घ्य चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। खैरगढ़ स्थित दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में भी मोक्ष सप्तमी पर कार्यक्रम आयोजित किए। भक्तों ने निर्वाण कांड पढ़कर लाड़ू चढ़ाया। शाम को आरती की गई।
विज्ञापन

छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास के लिए हुई कील स्थापना और भूमिपूजन
फिरोजाबाद। वर्षायोग शुरू होते ही सुहागनगरी में चातुर्मास की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को छदामीलाल जैन मंदिर में कील स्थापना और भूमि-पूजन का आयोजन किया गया। यहां जैन मुनि सुरत्न सागर ससंघ चातुर्मास करेंगे। विधानाचार्य राजेश जैन शास्त्री ने मंत्रोंचरण द्वारा छदामीलाल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर बाबू से पहली कील स्थापना कराई। तत्पश्चात अनूप चंद्र जैन, मनोज जैन दद्दा, आदीश जैन, मोहित जैन जितेंद्र जैन जीतू, एवं प्रवीण जैन ने मिलकर कुल आठ कील मंदिर प्रांगण में लगाईं। ललितेश जैन, अरुण जैन, संभव प्रकाश जैन, हीरालाल जैन, प्रशांत जैन, आदीश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे विवेक सागर, भव्य होगा स्वागत
फिरोजाबाद। शनिवार सुबह सात बजे जैन मुनि विवेक सागर महाराज नसियाजी मंदिर में चातुर्मास के लिए आएंगे। भव्य स्वागत की तैयारी की गई हैं। मुनि महाराज का मंगल प्रवेश सीएल जैन कॉलेज से होगा। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed