फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   labour death,firozabad,labour accident,UP 83,arya nagar,arya nagar firozabad,landslide

मिट्टी की धाय के नीचे दबने से श्रमिक की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
labour death,firozabad,labour accident,UP 83,arya nagar,arya nagar firozabad,landslide
फिरोजाबाद। मोहल्ला आर्यनगर में तलघर की खोदाई करते समय मिट्टी की धाय के नीचे एक श्रमिक दब गया। साथी श्रमिक उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला झील की पुलिया इंद्रपुरी निवासी विजय कुमार मूल रूप से एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। इंद्रपुरी में उसकी ससुराल है। वह परिवार के साथ ससुराल में पिछले पांच साल से निवास कर रहा है। परिवार के भरण-पोषण को मजदूरी करता था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में भवन निर्माण व तलघर बनाने के लिए अपने साथी श्रमिकों के साथ मिट्टी की खोदाई कर रहा था। इसी बीच मिट्टी की धाय भरभरा कर गिर पड़ी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने मिट्टी के नीचे दबे विजय को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय, कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर भी जिला अस्पताल आ गए। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो भवन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed