फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Laborer crushed by bike rider, dies

Firozabad News: श्रमिक को बाइक सवार ने रौंदा, मौत

Sat, 14 Dec 2024 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Laborer crushed by bike rider, dies
टूंडला। फिरोजाबाद कारखाने से काम करके लौट रहे श्रमिक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल श्रमिक की उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी 50 वर्षीय बंगाली बाबू फिरोजाबाद के एक कारखाने में श्रमिक थे। वह शुक्रवार रात 8:30 बजे कारखाने से काम करके एक वाहन द्वारा बनकट मोड़ तक पहुंचे थे। वहां से वाहन न मिलने पर वह पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के मार्ग से पूर्व गांव बनकट से आगे पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। हादसे के उपरांत बाइक सवार मौके से भाग गया। बंगाली बाबू अपने पीछे चार पुत्री व एक पुत्र व पत्नी कांति देवी को बिलखते छोड़ गए हैं। नगला सिंघी थानाध्यक्ष शिवकुमार चौहान का कहना है कि हादसे में मजदूर की मौत हुई है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed