{"_id":"58f8f7864f1c1b197447489e","slug":"labor-department-raids-on-raid-on-mercantile","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग की कार्रवाई पर हंगामा करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठानों पर नाबालिग बच्चों के कार्य करने पर श्रम विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुछ बच्चों को पकड़ लिया तथा गाड़ी में बैठा लिया। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। टीम और दुुकानदारों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान लेबर इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने स्थिति को संभाला और पकड़े गए बच्चों को थाने ले आए। यहां भी दुकानदारों व श्रम विभाग के बीच विवाद हुआ।
एसडीएम के निर्देश में श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी आरआर गुप्ता, एसपी पांडेय एवं विक्टर जोन की टीम ने एक प्रतिष्ठान मिष्ठान भंडार और दो रेेडीमेड कपड़ों की दुकानों से तीन नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया। टीम बच्चों को लेकर निकलती लेकिन इससे पूर्व ही व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने बच्चों को छुड़ाने के लिए हंगामा कर दिया। टीम की सूचना पर पुलिस फोर्स और एसडीएम संगम लाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम समझा-बुझाकर बच्चों को थाने ले आए। यहां श्रम विभाग की टीम की तहरीर पर मुकदमा लिखाने की प्रक्रिया शुरू की गई। तभी व्यापारी और कुछ नेता भी थाने पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने श्रम विभाग पर दुकानदारों से प्रतिमाह चौथ वसूली करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही बाजार बंद कराने की चेतावनी दी। कुछ नेताओं के साथ व्यापारियों के रुख को देख अधिकारी बैकफुट पर आ गये। एसडीएम ने थाना प्रभारी को दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए। कुछ समय विवाद के बाद दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया और टीम पकड़े बच्चों को छोड़कर चली गयी।
टीम ने तीन दुकानों से तीन नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पकड़ा था। पकड़े गये बच्चों में से दो को हंगामा करते व्यापारियों ने भगा दिया। एक बच्चा पुलिस के हाथ लगा। उसे भी पढ़ा-लिखाकर एसडीएम के समक्ष गलत बयान दिलवाया गया। टीम ने बच्चे को दुकान के काउंटर के अंदर से पकड़ा था।
विज्ञापन
आरआर गुप्ता
श्रम अधिकारी, फीरोजाबाद
पकड़े गए बच्चे सभी 15-16 वर्ष के थे। एक 11 साल बच्चा खरीदारी करने आया था, जिसे टीम ने काम करने वाला समझ लिया। व्यापारी भी टीम पर चौथ वसूली का आरोप लगा रहे थे। बाजार बंद करने की धमकी दे रहे थे। बच्चे बड़े होने पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकार मामला शांत कराया।
संगमलाल यादव
उपजिलाधिकारी, टूंडला