{"_id":"68c6c216b26347ee730f783d","slug":"kshamavani-festival-was-celebrated-meritorious-students-and-social-workers-were-honored-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-156157-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्षमावाणी पर्व मनाया, मेधावियों और समाजसेवियों को का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्षमावाणी पर्व मनाया, मेधावियों और समाजसेवियों को का सम्मान
विज्ञापन
गर्ग होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किए मेधावी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा दशलक्षण महापर्व के समापन और आचार्य 108 विमल सागर गुरुदेव की 110वीं जयंती के पावन अवसर पर रविवार को क्षमावाणी मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, वीर मंडल के सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह की शुरुआत पुष्पेंद्र कुमार जैन और शोभित जैन ने ध्वजारोहण कर की। मंच का उद्घाटन राजेंद्र प्रसाद जैन राजू ने फीता काटकर किया। मंगलाचरण पंडित राजेश जैन ने प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जैन दर्शन में क्षमावाणी पर्व का सबसे बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन मनाए जाने वाले पर्व पर सभी जैन धर्मवलंबी आपस में एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं। विश्व शांति का कामना करते हैं। पाण्डेय राजेश जैन ने कहा कि ये मेधावी छात्र इस भारत देश का भविष्य हैं। मंच पर महापौर कामिनी राठौर, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, डॉ. संजीव जैन, सौरभ जैन शास्त्री ने विचार रखे। समिति द्वारा 2 अगस्त को सम्मेद शिखरजी पर्वत पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाने वाले श्री दिगंबर जैन वीर मंडल एटा के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संजय जैन पीआरओ ने की और संचालन कुलदीप मित्तल जैन ने किया।