फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kotla Road robberry of two lakhs

कोटला रोड पर तमंचे के बल पर दो लाख की लूट

Sat, 06 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kotla Road robberry of two lakhs
कोटला रोड पर तमंचे के बल पर दो लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था गुटखा व्यापारी

गुरुवार रात कोटला रोड स्थित योग साधन आश्रम के समीप बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर तमंचे से प्रहार कर दो लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दम्मामलनगर स्थित लक्ष्मीनारायन की बगीची में सौमेंद्र जिंदल परिवार सहित राजेश माहेश्वरी के मकान में रहते हैं। सौमेंद्र का रामलीला मैदान स्थित जानकारी बाजार के सामने पान मसाले का थोक का कारोबार है। गुरुवार रात को सौमेंद्र दुकान बंद कर दो लाख रुपये थैले में रखकर  पैदल घर जा रहे थे। जबकि उनका पुत्र कपिल जिंदल पीछे साइकिल से आ रहा था। सौमेंद्र योग साधन आश्रम के समीप ही पहुंचे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे से प्रहार कर उनसे थैला छिनने की कोशिश करने लगे। सोमेंद्र द्वारा शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर हथियार तान दिए और गली में ले गए। यहां उनके साथ मारपीट करते हुए दो लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। इसी दौरान वहां पहुंचे सोमेंद्र के पुत्र कपिल ने लूट की जानकारी पर शोर मचाया तो लोग जुट गए, बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed