फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kotla on CHC team examined records collected

कोटला सीएचसी पर टीम ने जांच कर जुटाए अभिलेख

Wed, 20 Jan 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kotla on CHC team examined records collected
 कोटला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनियमितताओं की शिकायत पर जांच करने के लिए शासन से दो सदस्यीय टीम फीरोजाबाद पहुंची। टीम ने मंगलवार और बुधवार को रिकार्ड खंगाले। कुछ अभिलेखों को टीम साथ लेकर चली गई। तत्कालीन एमओआईसी पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

कोटला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले वर्षों में हुई अनियमितताओं की खबर शासन तक पहुंच गई है। शासन में हुई शिकायत के बाद लखनऊ से आई ऑडिटर टीम ने जिले में दो दिन तक डेरा डालकर मंगलवार और बुधवार को अभिलेखों को खंगाला। शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पूर्व एमओआईसी कोटला डॉ योगेंद्र सिंह (वर्तमान में दीदामई पर तैनात हैं) पर लगे हैं। उन पर रोगी कल्याण समिति के खाते में, आशा भुगतान के अलावा जनरेटर के खर्चे में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। डॉ योगेंद्र पहले भी कई बार चर्चित रहे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी  विजयकिरन आनंद ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इन्हें कोटला स्वास्थ्य केंद्र से हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्हें कोटला से हटाकर दीदामई भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ पुष्पकर आनंद ने बताया कि टीम निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन


 एक स्वास्थ्य केंद्र जांच के घेरे में
विभागीय लोग बताते हैं कि जिले की एक और सीएचसी जांच के घेरे में है। इस सीएचसी के खिलाफ भी वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत और इसकी जांच भी लखनऊ से प्रस्तावित है। इस सीएचसी की जांच के लिए लखनऊ से जिले में टीम आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed