{"_id":"626d8ad3bd9e594bf94e648d","slug":"korona-firozabad-news-agr532051213","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और किशोर मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और किशोर मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और किशोर मिले कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शनिवार को महिला समेत दो और लोगों रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित किशोर की ट्रेसिंग नहीं हो सकी। अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
टापा कला निवासी 46 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। यह महिला चूड़ी जुड़ाई का कार्य करती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाजीपुरा में ही महिला की कोरोना जांच का सैंपल लिया था। इधर, अब्बास नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 वर्षीय किशोर का सैंपल लिया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि किशोर के सैंपल के दौरान अंकित किया गया नंबर गलत निकला। इस कारण उसकी ट्रेसिंग शनिवार को देर शाम तक नहीं हो सकी। प्रभारी सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक महिला को होम आइसोलेट कर दिया है। संक्रमित मिले किशोर की तलाश कराई जा रही है।