फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

कोरोना के संदेह पर पहुंची स्वास्थय विभाग की टीम, परिवार को घर पर रहने की दी हिदायत

Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
korona
जसराना (फिरोजाबाद)। नोएडा से लौटे परिवार के सदस्यों में से एक के बीमार होने की आशंका पर हड़कंप मच गया। कोरोना के संदेह में लोगों ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार की जांच की। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पूरे परिवार को घर में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी परिवार नोएडा में रहता है। लॉकडाउन के कारण परिवार के लोग मंगलवार शाम घर लौट आया। बुधवार शाम मोहल्ले के लोगों को परिवार का एक सदस्य चंदन बीमार लगा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को चंदन के बाहर से आने और बीमार होने की सूचना दी।
विज्ञापन

कोरोना के संदेेह पर सीएचसी अधीक्षक डा. अनुराग व्यास मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार के सदस्यों की जांच की। परीक्षण के बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को घर में बंद रहने की हिदायत दी। डॉ. अनुराग व्यास ने बताया बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए टीमों को भेजा जा रहा है। छह से अधिक गांवों में उपचार के लिए टीमें गई हैं। बाहर से आने वाले लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed