{"_id":"5e73b29a8ebc3e6faa49e601","slug":"korona-firozabad-news-agr434634081","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: बुधवार को भर्ती कराए चार संदिग्धों में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: बुधवार को भर्ती कराए चार संदिग्धों में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद। विदेश यात्रा से लौटने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए चार संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपदवासियों के लिए अभी तक खुशी की बात ये है कि अब तक भर्ती किए गए आठ लोगों में से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले लोगों पर दिन-रात निगरानी कर रहा है। बृहस्पतिवार को दो और संदिग्धों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए गए।
बुधवार को टूंडला के एक दंपती सहित चार लोगों को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। यह चारों लोग हाल में ही विदेश यात्रा से लौटे थे। इनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई। किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड निवासी एक दंपति सीएमओ को फोन करके जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज स्वयं पहुंच गए।
यह दंपति सऊदी अरब में अपने चिकित्सक बेटे से मिलकर वापस आए थे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्राथमिक जांच में दंपती में किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं पाए गए। इसलिए सैंपल लेने के बाद में दंपती को एंबुलेंस से उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बाहर पढ़ रहे बच्चों को बुलाने जा रहे अभिभावक
फिरोजाबाद। मेट्रो सिटी में कोरोना ज्यादा फैल रहा है। क्योंकि यहां बाहर के लोगों का आना जाना लगा रहता है। बाहर पढ़ रहे बच्चों को अभिभावक बुलाकर ला रहे हैं। बसों या ट्रेन के सफर करने से बच रहे हैं और टैक्सी या स्वयं के वाहन का प्रयोग कर रहे हैं। ताकि भीड़ से बचा जा सके। यात्रा करने के लिए भी रात के समय को प्रमुखता दी जा रही है।