फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

कोरोना वायरस से लोग भयभीत, चिकित्सकों के यहां लग रही भीड़

Fri, 06 Mar 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
korona
जिला अस्पताल में ओपीडी में परीक्षण कराते मरीज। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डॉक्टर साहब... सिर दर्द, जुकाम और बुखार है...। कुछ दिन पहले आगरा गया था। डर है कि कहीं कोरोना वायरस तो नहीं...? कुछ ऐसे ही सवाल आजकल मरीज चिकित्सकों से पूछ रहे हैं। जनपद से हजारों लोगों का आगरा आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में खांसी, जुकाम या बुखार आने पर लोग कोरोना वायरस को लेकर भयभीत हैं और डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क पहने दिख रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। मगर ये बीमारियां कहीं कोरोना वायरस के लक्षण तो नहीं है, इसी डर से लोग परेशान हैं और चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में औसतन रोजाना 80 से 110 मरीज आते हैं, लेकिन आजकल ओपीडी 150 के पार जा रही है। शुक्रवार को 189 मरीज खांसी, जुकाम, सिरदर्द आदि बीमारियों के पहुंचे। निजी ट्रॉमा सेंटर में 110 के पार ओपीडी पहुंच रही है। चिकित्सकों का मानना है कि कोरोना के डर से मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसन विभाग में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी 150 के पार जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम बढ़ा है। मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
- सर्दी, जुकाम, सिर दर्द आदि के मरीज बिना देरी किए जा रहे हैं। ज्यादातर का सवाल यही होता है कि कहीं कोरोना तो नहीं। लोग भयभीत हैं। इसलिए लोग सर्दी, जुकाम में इलाज कराने पर लापरवाही नहीं कर रहे हैं। मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गई है।
डॉ. नीरज गुप्ता, वरिष्ठ फिजीशियन।
सेनेटाइजर और मास्क नहीं, सप्लाई ठप
बाजार में सेनेटाइजर की डिमांड एकदम बढ़ी है। प्रमुख कंपनियों के सेनेटाइजर बाजार में नहीं आ रहे हैं। जबकि मेडिकल स्टोर संचालकों ने कई दिनों से आर्डर लगा रखे हैं। यही हाल मास्क का है। मास्क की सप्लाई नहीं हो रही है। जिन्होंने स्टॉक कर लिए हैं, वो दुकानदार ब्लैक में मास्क बेच रहे हैं।

मास्क लेने सीएमओ कार्यालय पहुंच रहे
मास्क लेने के लिए लोग सीएमओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं। हालांकि सीएमओ का कहना है कि यह मास्क मरीजों और उनका इलाज करने वाली टीम के लिए हैं। अन्यथा मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed