फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Knees fair at the Water Works courtyard on Holi

होली पर वाटर वर्क्स प्रांगण में लगा कंस मेला

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Knees fair at the Water Works courtyard on Holi
वाटरवर्क्स प्रांगण में कंस मेले का आयोजन किया गया।
होली के बाद दोपहर में आगरा गेट स्थित वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेले का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे मोहल्ला दुली स्थित श्री राधामोहन मंदिर से कृष्ण एवं बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाटर वर्क्स प्रांगण में ग्वाल बालों के साथ कंस वध करने के बाद डोला लौटा। मेले में बच्चों ने खेल तमाशे एवं झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

होली की पड़वा पर परंपरागत लगने वाले कंस मेला की तैयारी एक दिन पहले पूरी कर ली गई थीं। होली समाप्त होने के बाद वाटर वर्क्स पर मेला शुरू हुआ। मेले का आनंद लेने के लिए दोपहर से ही बच्चे अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए। इधर, श्री राधामोहन मंदिर से शाम पांच बजे श्री कृष्ण एवं बलराम का डोला शुरू हुआ। डोले का शुभारंभ समाजसेवी एवं उद्यमी पीके झिंदल ने आरती उतारकर एवं माल्यार्पण कर किया। डोला चौबान मोहल्ला, छतरी वाला कुंआ, इमामबाड़ा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग होते हुए गौशाला पहुंचा। गोशाला समिति के द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, विजय जैन, विनोद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, उमाकांत पचौरी, सुरेंद्र नागर, विद्याराम राजौरिया, रामबाबू बघेल राजेश सिंह ने डोले का भव्य स्वागत किया। डोला गांधी पार्क चौराहा, नगर निगम के सामने से होते हुए वाटर वर्क्स प्रांगण पहुंचा। यहां नगर विधायक मनीष असीजा ने श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद श्रीकृष्ण व बलराम ने ग्वाल बालों के साथ मेला स्थल पर कंस वध किया। इस दौरान भाजपा नेता धर्मेेंद्र शर्मा, पूर्व सभासद श्याम सिंह यादव रामलीला कमेटी अध्यक्ष डा. दिलीप यादव, आरपी सिंह यादव, उमेश यादव, श्याम सिंह यादव, पं. मुन्नालाल शास्त्री, हरिओम वर्मा, अजय यादव, प्रभात कुमार नगीना, नीतेश अग्रवाल जैन, किशोर अग्रवाल, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंस वध के साथ डोला वापसी उसी मार्ग से होते हुए राधामोहन जी महाराज मंदिर पर पहुंचकर रात 9.30 बजे समाप्त हुआ।

बाक्स--
श्रीकृष्ण-बलराम के डोले का मुस्लिमों ने किया स्वागत
होली पर शहर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। श्रीकृष्ण और बलराम के डोला राधामोहन मंदिर से प्रारंभ हुआ। डोले का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। छतरी वाला कुआं, इमामबाड़ा, चौकी गेट सहित अन्य स्थानों पर मुस्लिमों ने भी डोले का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed