फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kishore reached Kanpur after being scolded by his mother in a goods train

Firozabad News: मां की डांट के बाद मालगाड़ी में बैठकर कानपुर पहुंचा किशोर

Fri, 10 Mar 2023 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kishore reached Kanpur after being scolded by his mother in a goods train
मां की डांट के बाद मालगाड़ी में बैठकर कानपुर पहुंचा किशोर
विज्ञापन

जीआरपी कानपुर की सूचना पर नगला खंगर पुलिस ने बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठफोरी (फिरोजाबाद)। नगला खंगर क्षेत्र के गांव भदान से लापता हुए किशोर को थाना नगला खंगर पुलिस ने कानपुर से बरामद कर लिया। किशोर मालगाड़ी में बैठकर कानपुर चला गया था। किशोर को पुलिस ने परिजन को सौंप दिया।

नगला खंगर क्षेत्र के गांव भदान निवासी शिवा (13) नौ मार्च को पशुओं को चारा लेने के लिए साइकिल से गया था। फिर वह घर नहीं लौटा। किशोर के घर वापस न आने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन नगला खंगर थाने पहुंचे और किशोर के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर का पता लगाने का काम शुरु कर दिया। इस बीच किशोर कानपुर जीआरपी को मिल गया। उन्होंने किशोर से पूछताछ कर नगला खंगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कानपुर पहुंची नगला खंगर पुलिस किशोर को अपने साथ ले आई। थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि किशोर को मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गया था। यहां से वह मालगाड़ी में बैठकर कानपुर पहुंच गया था। किशोर को परिजन को सौंप दिया है। किशोर कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed