फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   King Dasaratha's son abandoned life in disconnection

पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

Tue, 13 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 13 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
King Dasaratha's son abandoned life in disconnection
फीरोजाबाद।  श्रीराम के वन जाते ही अयोध्या नगरी में संकट के बादल छा गए। राजा दशरथ ने  पुत्र वियोग में प्राण त्याग दिए, जिससे अयोध्या में शोक की लहर छा गई।  श्रीराम के वन में भटकने, दशरथ मरण लीला देख दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

श्री  सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला मंचन  के लिए श्रीराम का डोला मैदान में पहुंचते ही लीला मंचन शुरू होता है।  रामलीला प्रांगण को वन का रूप दिया गया था। अलग-अलग आश्रम एवं कुटियां बनाई  गईं थीं। भगवान राम वन-वन भटकते हुए एक आश्रम से दूसरे आश्रम की ओर जा रहे  हैं। उनके साथ सीता व अनुज लक्ष्मण भी वन में भटक रहे हैं। इधर अयोध्या  में रानियों के साथ अयोध्यावासी राजा दशरथ की हालत बिगडने के कारण काफी  चिंतित थे। राजा दशरथ पुत्र का वियोग बर्दाश्त नहीं कर पाए और पुत्र वियोग  में उन्होंने अपने प्राण त्याग दिये।
विज्ञापन


रामलीला में आज
रामलीला मैदान में मंगलवार  को भरत का अवध वासियों के साथ चित्रकूट में श्रीराम से मिलन, श्रीराम  द्वारा चरण पादुका देकर विदा करने की लीला मंचन किया जाएगा। समिति द्वारा  रात्रि में रसिया का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed