फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kids' Corner and won against Pcwan

किड्स कार्नर और पचवान ने जीते मुकाबले

Thu, 07 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kids' Corner and won against Pcwan
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार उप क्रीड़ाधिकारी रहे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला दौलतपुर और पचवान के मध्य खेला गया। जिसमें पचवान ने सभी विकेट खोकर 116 रन का लक्ष्य दिया। पचवान के बल्लेबाज राजेश ने 28, विक्रम ने 41 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए दौलतपुर ने 70 रन पर सभी विकेट खो दिए। पचवान की टीम को विजयी घोषित किया गया। दूसरा मैच किड्स कार्नर इंटर कालेज व सरस्वती इंटर कालेज के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए किड्स कार्नर ने 83 रन का लक्ष्य दिया। आमिर ने 22 और मारुफ ने 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती इंटर कालेज की टीम 46 रनों पर ही सिमट गई। निशांत खरे, वैभव वर्मा, विवेक मिश्रा, नितिन बंसल, राहुल, मौज्जम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed