{"_id":"c06946a80200b4d8a04d77ba12ece4ff","slug":"kidnapped-girl-recovered-from-gomti-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती एक्सप्रेस से अपहृत युवती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती एक्सप्रेस से अपहृत युवती बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। गोमती एक्सप्रेस से दो साल पूर्व अपहृत की गई युवती को राजकीय रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के दौरान अपहरण करने वाला युवक भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने बरामद किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
बताते चलें कि इटावा के चकर नगर निवासी जगदीश तिवारी का परिवार विगत आठ जनवरी 2013 को गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। परिवार के साथ उनकी पुत्री रश्मि उर्फ गौरी भी थी। ट्रेन टूंडला के निकट पहुंची तभी रश्मि गायब हो गई। परिवारीजनों ने हरवीर उर्फ बंटू यादव निवासी फूटा ताल थाना चकर नगर, इटावा के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने रश्मि को बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता न चला। शुक्रवार को मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि वह बाबा जय गुरुदेव आश्रम मथुरा के पास एक युवक के साथ रह रही है। सूचना पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, वहीं युवक हरवीर यादव उर्फ बंटू भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों विवाह करने के बाद मथुरा में रह रहे थे। किशोरी के मुताबिक हरवीर ने उसके साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
रिश्म का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया है। साथ ही उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आरपी सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, टूंडला