फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kaun Banega Sartaj, the public's decision today

कौन बनेगा सरताज, जनता का फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Sartaj, the public's decision today
लाइव रिजल्ट
आज इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी। जिले की पांच विधानसभाओं के 58 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा शनिवार को खुल जाएगा। इस दौरान मालूम हो जाएगा कि कौन सरताज बनेगा। प्रशासन ने शिकोहाबाद स्थित नवीन मंडी स्थल पर मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। मतगणना कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण के साथ सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशियों के साथ गणना एजेंट तैयारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभाओं के 1868 बूथों पर हुए मतदान के ठीक एक माह बाद 11 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की ओर से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से डीएम और एसएसपी को मतगणना संबंधी दिशा निर्देश दिए। आयोग को किस तरह से सूचनाएं भेजनी होगी यह समझाया। जिला प्रशासन ने शिकोहाबाद नवीन मंडी स्थल पर प्रवेशद्वार पर सघन जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी अजय कुमार,एडीएम उदय सिंह, एसपी देहात विकास कुमार वैद्य व एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने संयुक्त रूप से गणना स्थल की व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने मतगणना करने वाले कार्मिकों को फाइनल प्रशिक्षण एमजी कालेज में दिया। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कार्मिकों को मतगणना के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी तथा सुबह छह बजे पहुंचना होगा। गणना टेबल की रिपोर्ट सीधे आरओ टेबल पर जाएगी। वहीं से परिणाम की घोषणा होगी।सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन

विधानसभावार कहां कितने राउंड होंगे
जसराना-29 राउंड
टूंडला-28 राउंड
फिरोजाबाद-27 राउंड
शिकोहाबाद-26 राउंड
सिरसागंज-25 राउंड
मीडिया गैलरी तक ही ले जा सकेंगे मोबाइल
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। एडीएम और उपजिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह ने कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल एलाऊ नहीं होगा। मीडियाकर्मी मतगणना स्थल पर बने मीडिया सेंटर तक मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे। ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों की टीम रहेगी मुस्तैद
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। मतगणना के दौरान कंट्रोल यूनिट कोई दिक्कत नहीं करे इसके लिए इंजीनियरों की टीम मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहेगी। टीम मतगणना एजेंटों की सहमति व आरओ के आदेश पर ही उक्त कंट्रोल यूनिट की डिस्प्ले को ठीक करने पहुंचेगी।  
 मतगणना स्थल पर ये रहेंगी व्यवस्थाएं
-प्रत्येक विधानसभा की गणना को लगेंगी 14-14 टेबलें।
-प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मचारी करेंगे गणना कार्य।
-मतगणना के लिए 400 कर्मचारियों को किया तैनात।
-20 फोटो स्टेट मशीनें मतगणना स्थल पर लगाई गई।
-वाहनों की रामलीला ग्राउंड, बालाजी मंदिर,नारायण डिग्री व इंटर कालेज में होगी पार्किंग।
-मतगणना स्थल से 200 मीटर परिधि को पैदल क्षेत्र घोषित किया है।
-मतगणना के बाद प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में घरों तक भेजा जाएगा।
जीत के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। चुनाव परिणाम आने के बाद कोई प्रत्याशी जीत के बाद तो विजय जुलूस नहीं निकाल सकेगा। जीत का जश्न नहीं मना सकेंगे। जिले में धारा 144 लागू है, होली का त्योहार है। एसएसपी ने कहा कि किसी ने निषेधाज्ञा तोड़ी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


1905आए पोस्टल बैलेट
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। पोस्टल बैलेट के प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक 1905 पोस्टल बैलेट आए हैं।अभी कुछ और आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इनकी गणना 11 मार्च को सबसे पहले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed