फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Katyayani mother to worship aroused was swamped

मां कात्यायनी पूजा अर्चना को उमड़ा सैलाब

Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Katyayani mother to worship aroused was swamped
माता के भजनों पर नृत्य करतीं बालिकाएं
नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। मां कात्यायिनी और मां वैष्णो देवी धाम उसायनी पर श्रद्धालुओं का रैला देखने को मिला। वहीं मातारानी की पिंडी दर्शन के साथ मनौती मांगी। सुबह से ही देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का क्रम चलता ही रहा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायिनी की पूजा अर्चना की गई। नौ दिन तक ही व्रत रखने वाले भक्त देवी मंदिरों में सुबह से ही नजर आए। पूजा के बाद फलाहार किया। कई घरों में हवन यज्ञ के ही साथ सहस्त्रचंडी पाठ आयोजित किए गए। दुर्गा सप्तसती पाठ किया। लोग परिवार के साथ हवन यज्ञ में आहुति दी गई। मंदिर पर नेजा चढ़ाने व प्रसाद को बांटने का क्रम प्रारंभ हो गया। अपराह्न तीन बजे से सात बजे तक ललित कला के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। हनुमानगढ़ स्थित मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन प्रांगण में मातारानी के मंगला दर्शन के साथ पूजा अर्चना क्रम चला। शहर के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों पर श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। मोहन दे माता मंदिर मोहल्ला दुली में पूजा अर्चना के साथ मां केजयकारे गूंजते रहे। सुबह पूजा अर्चना अपराह्न भजन कीर्तन एवं शाम को भजन संध्या आयोजित किए गए। पुजारी रामदास भारद्वाज ने नवरात्रि का महत्व बताया।
विज्ञापन


मंदिर के साथ मेले में बढ़ी भीड़
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन के साथ मंदिर में भीड़ ही काफी बढ़ गई। मेले में खेल तमाशों के साथ बच्चों ने चाट पकौड़ी का आनंद उठाया। दूर दराज ग्रामीण अंचल से ही आने वाले श्रद्धालु घरेलू जरूरत के सामान की ही खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबंगला एवं छप्पन भोग 14 को
नगर के हनुमान गंज गली नंबर तीन स्थित मां बेलोन भवानी मंदिर पर 14 अप्रैल को दुर्गाष्टमी के दिन 56 भोग के ही साथ भव्य फूल बंगला सजेगा। महंत उमेश राजौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि

नवमी के दिन शप्तसती का हवन तथा शाम को 6.30 बजे प्रसाद का वितरण होगा।

जवाबी कीर्तन का आयोजन आज
खैरगढ़ (ब्यूरो)। जय मां काली ऊसरवाली खैरगढ़ मंदिर के प्रांगण में 13 अप्रैल की शाम आठ बजे विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। बाल गोपाल संकीर्तन मंडल शंकरपुर घाट व सुरेंद्र अनाड़ी एंड पार्टी बड़ागांव जसराना के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed