फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kanch udhyaog

कांच निर्यातकों की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kanch udhyaog
कांच निर्यातकों की उम्मीदों को लगेंगे पंख
विज्ञापन

शासन ने कांच टेस्टिंग लैब की स्थापना की मांगी कार्ययोजना, लंबे समय की हो रही थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांच की गुणवत्ता में सुधार और इसके मापने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेस्टिंग लैब की स्थापना होने की उम्मीद जगी है। शासन ने इस संबंध मे प्रस्ताव जिला उद्योग विभाग से मांगा है। इसकी फिरोजाबाद के कांच उद्यमी व निर्यात इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांच से जुड़े बाजारों में तेजी से पैठ बना रहे फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों व निर्यातकों को फिरोजाबाद में कांच की गुुुणवत्ता जांच के लिए विश्व स्तर की टेस्टिंग लैब की दरकार लंबे समय से है। एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल हैंडीक्राफ्ट और द एक्सपोर्ट एसोसिएशन द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों से इस बाबत लंबे समय से वार्ता व समन्वय स्थापित किया जा रहा था। इस प्रयास के चलते ही गत दिवस लखनऊ में हुई अधिकारियों संग बैठक में यह बात जिले के उद्यमियों ने रखी। कांच से जुड़े निर्यातकों की मानें तो अपर मुख्य सचिव उद्योग नवनीत सहगल ने उपायुक्त उद्योग फिरोजाबाद को कांच टेस्टिंग लैब स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि को चिह्नित करने और टेस्टिंग लैब की स्थापना का प्रस्ताव मय प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने को कहा है। कांच निर्यातकों ने उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। राकेश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के मुकेश बंसल टोनी एवं सरवर हुसैन ने प्रदेश सरकार द्वारा कांच टेस्टिंग लैब स्थापना संबंधी रिपोर्ट मांगने पर हर्ष जाहिर किया है।
विज्ञापन

----
शासन से मिलने वाले दिशा-निर्देेशों के अनुसार कांच टेस्टिंग लैब की स्थापना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पहले भूमि चिह्नित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेश पांडे, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed