फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kamalnayan Bajaj anniversary

कमलनयन बजाज की जयंती मनाई

Sat, 23 Jan 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
kamalnayan Bajaj  anniversary
उद्योगपति, राजनीतिज्ञ एवं हिंद लैंप्स के संस्थापक कमलनयन बजाज की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान गणेश एवं सभी विग्रहों का पूजन, गौ पूजन, पंचमहाभूतों का पूजन, भजन एवं पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कमल नयन बजाज के चित्र के समक्ष हिंद लैंप्स के महाप्रबंधक कर्नल वीएस यादव, एसके शर्मा एवं प्रबंधन के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। । इस मौके पर कमल नयन बजाज के जीवन पर छायांकित फीचर फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। महाप्रबंधक कर्नल वीएस यादव ने कहा कि आज के दिन हम अपने संस्थापक के आदर्शों से सीख लेते हुए हिंद लैंप्स को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत और सूझबूझ से काम करेंगे। सहायक महाप्रबंधक क्वालिटी श्याम कृष्ण शर्मा ने कहा कि बजाज इलेेक्ट्रिकल्स के बारे में कमलनयन जी की अद्भुत व्यवसाय क्षमता और सूझबूझ का परिचय मिलता है। उन्होंने कहा कि कारखाने को लाभ की ओर ले जाना ही कमलनयन जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। सहायक महाप्रबंधक हरिओम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनके उद्योग, राजनीति, व्यवसाय आदि पर दिए हुए संदेशों को बताया।  संचालन दीपक औहरी ने किया। इस अवसर पर हिंद लैंप्स के प्रबंधक वर्ग, इंडिकेट श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कॉलोनी की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


फोटो परिचय- पौधारोपण करते हिन्दलैम्पस के महाप्रबन्धक कर्नल वीएस यादव। फोटो संख्या पी-102
हिन्द लैम्पस परिसर में वटवृक्ष का पूजन करते पुरूष व महिलायें। फोटो संख्या पी-103
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed