फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kalyan Mandapam built at a cost of 3.25 crores inaugurated, will help in marriage of daughters of poor

Firozabad News: 3.25 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का शुभारंभ, गरीबों की बेटियों की शादी में मिलेगी मदद

Sun, 08 Jun 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandapam built at a cost of 3.25 crores inaugurated, will help in marriage of daughters of poor
मक्खनपुर में कल्याण मंडपम का शुभारंभ करते पर्यटन  मंत्री जयवीर सिंह,साथ में डीएम रमेश रंजन व अन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत, नगर पंचायत मक्खनपुर में 3.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कल्याण मंडपम का शनिवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मंडपम मक्खनपुर के साथ-पास के क्षेत्रों के लोगों की बेटियों की शादी के लिए एक सुलभ और किफायती स्थान बनेगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जोर देकर कहा कि इस कल्याण मंडपम का निर्माण विशेष रूप से गरीब और असहाय परिवारों को किफायती दरों पर शादी समारोह आयोजित करने में मदद करने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन का उद्देश्य अपनी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने नवनियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर लाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि जिस पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ उनका चयन हुआ है, वे उसी समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि इस हॉल का निर्माण सीएनडीएस यूपी जलनिगम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों - मुन्नी देवी, अरुणा देवी और आशा देवी को आवास आवंटन पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विशु राजा, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, चेयरमैन मक्खनपुर के साथ-साथ जिला स्तरीय भाजपा के कई नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed