फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kabadi app will help in selling disposable goods stored in homes

घरों में जमा निष्प्रोज्य सामान की बिक्री में सहायक होगा कबाडी एप

Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kabadi app will help in selling disposable goods stored in homes
नगर निगम द्वारा जीवाराम हॉल में आयोजित कबाड़ी एप की लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान मौजूद विभिन्न स? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहरवासियों को अब घरों में जमा कबाड़ को बेचने के लिए माथापच्ची नहीं करनी होगी। निगम द्वारा नामित संस्था शहरवासियों से लोहा, प्लास्टिक, कागज एवं गत्ता आदि कबाड़ खरीदेगी। कवायद पूरी करने के लिए नगर निगम द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर कबाड़ी नामक मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप के जरिए लोग कबाड़ की बिक्री कर सकते हैं। नगर निगम ने एप का विमोचन शुक्रवार को किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जीवाराम हॉल में मेयर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने शुक्रवार को कबाड़ी आया नामक एप को लांच किया। एप लांच करने के उपरांत उन्होंने लोगों को एप से होने वाले लाभों की जानकारी दी। एप के जरिए घरों में रखे लोहा, प्लास्टिक, अन्य मैटेलिक पदार्थों से बने सामान, कागज व गत्ता आदि बिक्री की जा सकेगी।
विज्ञापन

कबाड़ सामान के जरिए गली व सड़कों के किनारे फैली गंदगी से निजात पाने को नगर निगम द्वारा पहल की गई है। लोगों द्वारा एप पर अपलोड सामान नगर निगम की साइट पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद कबाड़ खरीदने के लिए इच्छुक संस्थाओं के प्रतिनिधि कबाड़ को खरीदने के लिए आवेदक के घर पर दस्तक देंगे। इस दौरान अपर आयुक्त शिव सिंह, पार्षद गण,कल्पना राजोरिया, प्रवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक होगा एप
घरों से निकलने वाले निष्प्रोज्य ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन में कबाड़ी एप की खास भूमिका होगी। निष्प्रोज्य सामान को कबाड़ी के यहां बेचने की जगह लोग सार्वजनिक स्थलों पर फेंक देते हैं। लेकिन एप के जरिए लोगों को घर बैठे ही कबाड़ उचित दर पर बेच सकेंगे।

कबाड़ की खरीद-फरोख्त के माध्यम से बढ़गी निगम की आय
एप लांच के मौके पर नगर आयुक्त ने बताया कि घर-घर कबाड़ की खरीद के लिए नामित संस्था मुस्कान एंटरप्राइजेज को एक अनुबंध के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे निगम को भी आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed