फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Junior teachers union staged protest against online attendance

Firozabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में जूनियर शिक्षक संघ ने दिया धरना

Tue, 12 Mar 2024 11:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Junior teachers union staged protest against online attendance
फिरोजाबाद। टेबलेट वितरण के बाद शासन स्तर से मांगी जा रही ऑनलाइन हाजिरी और अन्य जानकारी को लेकर विरोध जनपद में शुरू हो गया है। जूनियर शिक्षक संघ ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।जिला महामंत्री आनंद श्रोती ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में विभाग की ओर से टेबलेट बिना सिम कार्ड दिए टेबलेट के उपयोग करने, विभाग व अधिकारियों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए टेबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा डाला जाता है। अधिकारियों की ओर से शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आईडी कार्ड के माध्यम से सिम कार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो कि नियमानुसार सही नहीं है। धरने में जिलाध्यक्ष ओपी यादव, टीकम सिंह, यतेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, रामवीर सिंह, आदेश यादव, दिनेश कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, विवेक जैन, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, राकेश पाल सिंह, यशवंत कुमार पचौरी, हरपाल सिंह आदि शामिल हुए।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed