{"_id":"65cacc2530af153e1ccee714c175ae1a","slug":"junior-engineer-will-be-on-strike-from-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च से हड़ताल पर जाएंगे जूनियर इंजीनियर
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4800 ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियरों का गुरुवार को लगातार सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। जूनियर इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय स्थित जलनिगम अस्थाई खंड कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मांगें पूरी नहीं होने पर जूनियर इंजीनियर दो मार्च से हड़ताल पर चले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महांसघ के बैनर तले कई विभागों के जूनियर इंजीनियर 4800 ग्रेड-पे सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं. राजीव कुमार एवं जनपद सचिव इं. सुखवीर सिंह यादव के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित जलनिगम अस्थाई खंड कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां इं. राजीव कुमार ने कहा कि शासन स्तर पर हुई वार्ता के क्रम में 25 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब हड़ताल दो मार्च से की जाएगी। सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 रुपये की मांग को पूरा करने के लिए सात दिन का समय मांगा है। अत: कार्य बहिष्कार की अवधि 24 फरवरी से बढ़ाकर एक मार्च तक कर दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में मांगें पूर्ण नहीं की जाती हैं तो दो मार्च से सभी जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर चले जाएंगे। जलनिगम कार्यालय पर दिनभर जूनियर इंजीनियरों ने आंदोलन कर नारेबाजी की। इस दौरान राजकुमार, विनोद कुमार, ओमवीर यादव, रामसहाय, विजय सिंह, अरविंद कुमार, राकेश तोमर, सरोज कुमार, प्रमोद कुमार, पीके सिंह, सुनील राजौरिया, अभिषेक, हरीश सागर, अशोक आदि मौजूद थे।