{"_id":"636e942834c28a13040a190a","slug":"junior-engineer-accused-the-villager-of-abusing-and-threatening-firozabad-news-agr553083874","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता ने लगाया ग्रामीण पर गाली गलौज एवं धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता ने लगाया ग्रामीण पर गाली गलौज एवं धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
जसराना। बकाए का भुगतान न करने पर अवर अभियंता ने कनेक्शन काटा तो उपभोक्ता ने बिजलीघर पर आकर गाली गलौज कर दी। वहीं क्षेत्र में कार्य करने जा रहे लाइनमैन को रोककर जान से मारने की धमकी दे डाली। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
थाना जसराना के गांव ग्यामई निवासी उदयवीर सिंह के निजी नलकूप पर विभाग का 2.54 लाख रुपये बकाया है। बकाए का भुगतान न करने पर इटौली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने कार्रवाई करते हुए लाईनमैन के साथ मौके पर जाकर कनेक्शन को काट दिया है। आरोप है कि कनेक्शन को काटने से गुस्साए उदयवीर के परिवार के सदस्य अनुज कुमार एवं राय सिंह ने बिजलीघर पहुंचकर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
लाइनमैन अनिल एवं हरीसिंह ने बताया कि कार्य करने को जाते समय आरोपियों ने रोककर गालियां देने के साथ कनेक्शन जोड़ने के लिए दबाव बनाया। कनेक्शन न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लाइनमैन की शिकायत पर अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।