{"_id":"67ee46b6e9061b1e090a89f7","slug":"js-university-fraud-chancellor-dr-sukesh-yadav-and-registrar-nandan-mishra-will-be-questioned-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा: कुलाधिपति सुकेश यादव और रजिस्ट्रार से होगी पूछताछ, जयपुर जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा: कुलाधिपति सुकेश यादव और रजिस्ट्रार से होगी पूछताछ, जयपुर जाएगी पुलिस
Thu, 03 Apr 2025 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:58 PM IST
सार
जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में जांच कर रही टीम अब कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस जयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री कांड में जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ करने आज शिकोहाबाद पुलिस जयपुर रवाना होगी। जिसके लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद ने शिकोहाबाद पुलिस को अनुमति दे दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ करने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अपील कोर्ट में दायर की जाएगी।
राजस्थान की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में जेएस यूनिवर्सिटी की बीपीएड की फर्जी डिग्रियां पकड़ी गई थीं। जयपुर एसओजी ने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शिकोहाबाद पुलिस ने भी सात छात्रों की तहरीर पर जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, रजिस्ट्रार समेत डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ दो केस दर्ज किये हैं। पुलिस को आशंका है कि बीएससी एग्रीकल्चर एवं बीटेक तथा पॉलीटेक्निक के पीड़ित छात्रों के साथ भी यूनिवर्सिटी ने धोखाधड़ी की है।
बुधवार को शिकोहाबाद इंस्पेक्टर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के यहां जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से पूछताछ के लिए अपील की थी। इसको न्यायालय ने स्वीकृति दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम आज जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए जयपुर रवाना हो सकती है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि न्यायालय में जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए अपील की गई थी। जिसको न्यायालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब पुलिस टीम जयपुर जाकर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी। पूछताछ करके आने के बाद दोबारा न्यायालय में पीसीआर रिमांड के लिए आवेदन देगी।