{"_id":"5f5fa30d8ebc3efbb42e6459","slug":"js-university-firozabad-firozabad-news-agr459195591","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएस विश्वविद्यालय की फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएस विश्वविद्यालय की फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कोरोना महामारी के बीच जेएस विश्वविद्यालय में सोमवार से सभी विषयों की फाइनल इयर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। महामारी को ध्यान में रखते हुए जेएस विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के बैठने में शासन की गाइड लाइन का पालन किया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइज किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छह फीट की दूरी पर बैठा कर परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके साथ ही प्रशासन की गाइड लाइन के हिसाब से विश्वविद्यालय परिसर में सभी इंतजाम किये गये।
प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। यह जानकारी विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने दी। विश्वविद्यालय की परीक्षा पर कुलपति प्रोफेसर हरिमोहन शर्मा एवं महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने परीक्षाओं और व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया।