फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JP became the president of Bar Association, General Secretary Yogendra

Firozabad News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जेपी, महासचिव योगेंद्र

Fri, 26 May 2023 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
JP became the president of Bar Association, General Secretary Yogendra
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जेपी, महासचिव योगेंद्र
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष केके राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र, सहसचिव आनंद, सुभाष एवं मधुर बने
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार को संपन्न हो गया। बार हाल में सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान चला। 1008 मतदाताओं में से 923 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर जेपी यादव एडवोकेट तथा महासचिव पद पर योगेंद्र सिंह बघेल ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर केके राजपूत ने जीत हासिल की। चुनाव जीतने के साथ ही समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
बार हाल में सुबह से पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की कमान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूपचंद्र जैन, चुनाव संयोजक प्रभात कुमार नगीना, चुनाव अधिकारी यतीशचंद्र यादव एवं आरपी शर्मा एडवोकेट के साथ ही उनकी टीम शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, कौशल राठौर, रोहित पारस,प्रिय प्रताप सिंह चौहान संभाले हुए थे। चार मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे थे । तीन बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद पर 269 मत पाकर जेपी यादव ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर पंचम सिंह गुर्जर रहे। पंचम सिंह गुर्जर को 238 मत मिले। सचिव पद पर 261 मत पाकर योगेंद्र सिंह बघेल विजय पाई है। दूसरे स्थान पर केके चौहान रहे। केके चौहान को 209 मत मिले हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर केके राजपूत 254 मत पाकर जीत हासिल की है। उनके निकटम प्रतिद्वंदी संजय पाठक को 218 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 276 मत पाकर सुधीर कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने राजकुमार यादव को 27 मतों से पराजित किया। राजकुमार यादव को 249 मत मिले हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार यादव जीते है। धमेंद्र को 416 मत मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर शीबा खान रहीं। शीबा खान को 238 मत मिले है। सहसचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। आनंद गौतम सबसे अधिक 434 मत पाकर जीते है, दूसरे सहसचिव सुभाषचंद्र राजपूत 364 मत पाकर तथा तीसरे मधुर यादव 324 मत पाकर जीत हांसिल की। जीते हुए प्रत्याशियों का स्वागत करने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


उप निरीक्षक से झगड़े अधिवक्ता
मतदान के दौरान मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से तैनात उप निरीक्षक ने जब मतदान करने जा रहे अधिवक्ता को उपनिरीक्षक ने मोबाइल ले जाकर रोकने का प्रयास किया तो उक्त अधिवक्ता दारोगा से भिड़ गए। इसकी जानकारी जब एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूपचंद्र जैन एवं चुनाव अधिकारी आरपी शर्मा को पता लगा तो वह खुद गेट पर बैठ गए और उन्होंने मोबाइल जमा कराने शुरू किए तभी यह व्यवस्था लागू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed