{"_id":"5e7262988ebc3e768b497f9b","slug":"jheeel-firozabad-news-agr4344737113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से रुका झील का निर्माण कार्य, नहीं पहुंच पा रही निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से रुका झील का निर्माण कार्य, नहीं पहुंच पा रही निर्माण सामग्री
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बरसात के बाद झील का निर्माण कार्य फिर से रुक गया है। झील की ओर जाने वाला रास्ते में बारिश के कारण दलदल हो गया है। इस कारण वाहन निर्माण सामग्री लेकर वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
नरौरा बांध से आने वाले पानी को स्टोर करने के लिए जल निगम नंदपुर गांव के पास झील बनवा रहा है। झील का निर्माण मार्च 2019 में ही पूरा होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था लगातार लापरवाही बरत रही है। इससे निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है।
पिछले दिनों जल निगम के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को 26 मार्च तक झील का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही तीन लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
एक्सईएन जल निगम राकेश कुमार का कहना है कि शनिवार रात बारिश और ओलावृष्टि के कारण निर्माणाधीन झील में पानी भर गया और निर्माण सामग्री लेकर आरे वाले भारी वाहन झील तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्याेंकि वहां तक जाने वाला रास्ता बारिश से दलदल बन गया है।