{"_id":"61a3cc828a1e3016547bd9c3","slug":"jhalkari-bai-procession-taken-out-with-pomp-in-the-city-firozabad-news-agr516163487","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से निकाली गई झलकारीबाई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से निकाली गई झलकारीबाई शोभायात्रा
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! झलकारी बाई शोभायात्रा में मुख्य ढोला के साथ चलते मुख्य अतिथि के साथ महापौर नूतन राठौर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर में रविवार को वीरांगना झलकारी बाई की शोभायात्रा धूमधाम और गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा झलकारी नगर जलेसर रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर निगम के सामने झलकारी बाई प्रतिमा के सामने समाप्त हुई। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कोरी कोली समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक हाथरस हरीशंकर माहौर, सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर एवं प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शंखवार, प्रेमचंद शंखवार, विद्याराम, मनोज शंखवार, योगेश ने वीरांगना झलकारीबाई के मुख्य डाले की आरती उतारकर किया।
इसके बाद झलकारीनगर से शुरू शोभायात्रा ने आगे बढ़ना शुरू हुआ। इंदिरा नगर, शांतिनगर, भगवान नगर, आर्यनगर में कोरी समाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल राधाकृष्ण की झांकी सभी को सम्मोहित कर रही थी। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर माहौर ने कहा कि देश की आजादी में कोरी समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि झलकारीबाई के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष भगवानदास शंखवार ने कहा हमें वीरांगना झलकारी बाई के वीरता और त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि झलकारी बाई जैसी महान वीरांगनाओं के कारण देश को आजादी मिली। शोभायात्रा समिति अध्यक्ष हेत सिंह शंखवार पार्षद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित माहौर, राजकुमार राठौर, शिवकुमार शंखवार, रविकांत शंखवार, मनोज कबीर, ज्ञानसिंह शंखवार, बाबूराम निशंक, डॉ. राम बहादुर नंदू शंखवार, रामदास मानव, घनश्याम, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।