{"_id":"6206b55455a4791c7e7b9e35","slug":"jewelery-worth-rs-30-lakh-stolen-from-retired-soldier-s-house-firozabad-news-agr524043456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरों का धावा
विज्ञापन
जसराना। गांव सलेमपुर निवासी पूर्व फौजी के घर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर से 30 लाख रुपये के आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। फौजी को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सेवानिवृत्त फौजी मंगल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात मंगल सिंह पुत्र आदित्य और पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर किसी तरह से मकान के अंदर प्रवेश कर गए और अलमारी व संदूक में रखे करीब 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह जागने पर पीड़ित परिवार को हो सकी। घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान और सोने-चांदी के आभूषण गायब देख परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर थानाध्यक्ष जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मंगल सिंह से जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। थानाध्यक्ष जसराना फतेहबहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।