फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jewelery theft by breaking the glass of the car

गड़ी का शीशा तोड़कर आभूषण चोरी

Thu, 10 Feb 2022 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
Jewelery theft by breaking the glass of the car
शिकोहाबाद। शादी समारोह में भाग लेने आए एक कारोबारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में 36 ग्राम सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार निवासी राघव मित्तल अपनी कार से स्टेशन रोड स्थित नेहा रेस्टोरेंट में पत्नी के साथ शामिल होने आए थे। उन्होंने गेस्ट हाउस से 100 मीटर दूरी पर कार को खड़ा कर दिया। दोनों लोग शादी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वह कार के पास पहुंचे तो कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा बैग भी गायब था। राघव ने बताया बैग में 36 ग्राम सोने के आभूषण थे। जिसमें दो हाथ के कड़े और कंगन के अलावा 50 हजार रुपये नकद रखे थे। अन्य सामान भी चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और थाने में तहरीर दी। शिकोहाबाद थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed