फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jawaharlal Nehru remembered by children on Children's Day

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

Sat, 14 Nov 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru remembered by children on Children's Day
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में भाषण, कविता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, सचिव अशेषदीप सिंह, अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट की सचिव मधु सिंह, निदेशिका अनुपम शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन शरद पोरवाल ने किया। डिवाइन कान्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधिका मधु शर्मा एवं प्रधानाचार्या नीतिका उपाध्याय की देखरेख में कार्यक्रम हुए। महात्मा गांधी मांटेसरी स्कूल में म्यूजिकल चेयर, लंबीकूद, खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जगन्नाथ जनकल्याण सेव समिति के तत्वावधान में मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल में रंगोली, कैरम प्रतियोगिता कराई। प्रबंधक विश्वनाथ शर्मा, संरक्षक विद्याराम शर्मा, विवेक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। विभव नगर स्थित स्वामीरामतीर्थ इंटर कालेज एवं एसआरटी पब्लिक स्कूल में बालसभा का आयोजन प्रबंधक रामकृपा गुबरेले ने किया। संचालन उपेंद्र वाजपेयी ने किया। प्रधानाचार्य अशोक यादव ने चाचा नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। बाल्मीकि श्रमजीवी महिला एवं बाल कल्याण समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन कराया। अध्यक्षता रामजीलाल वैद्य ने की। पीके इंटर कॉलेज में प्रबंधक रंजन कुमार तैलंग की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। मनोज उपाध्याय, अमन द्विवेदी, ऋषभ तैलंग, संजेश नारायण शर्मा मौजूद रहे। विवेकानंद विद्याल मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक हरिओम कुशवाह, सोवरन कुशवाहा, रघुवीर सिंह, कृष्णपाल, पंकज गुप्ता, सियानंद , ऊषापाल आदि लोग उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय रहना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रामऔतार रमन, विशिष्ट अतिथि नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार, वीएन दैपुरिय ने किया। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक श्रीकृष्ण शर्मा ने की। प्रधानाध्यापिका सोनल, दुष्यंत भारद्वाज, रक्षा कुलश्रेष्ठ, दीप्ता, निर्भय, दौलतपाल सिंह बृजेश, नवनीत, मुकेश, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में बाल दिवस मनाया गया। आरबीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रदर्शनी लगाई। प्रबंधक राजेश वर्मा ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताए मार्गों पर चलने की बात कही। मदरसा राजीव गांधी मेमोरियल  पर बालदिवस के मौके पर पुस्तक वितरण की। कांग्रेस कमेटी सचिव शफातखान राजू, हाजी नसीर अहमद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गीता जनकल्याण शिक्षा समिति के द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में जेपी पांडे, संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति के तत्वावधान में किड्स कॉर्नर स्कूल में बालदिवस मनाया गया। शुरुआत मयंक भटनागर एवं मुकुल भटनागर ने की। लक्ष्मी फाउंडेशन ने राजकीय बालगृह में बच्चों के साथ बाल दिवस का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed