फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jasrana news,Tundla news,shikohabad news,sirsaganj news,fariha news,narakhi news,pandit deen dayal upadhyay panchayat sashktikaran puruskar-2021,panchayat sashktikaran puruskar-2021,panchayat sashktikaran

पं. दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार : फिरोजाबाद ब्लॉक, शिकोहाबाद की शाहपुर और मदनपुर की डडियामई पंचायत होंगी पुरस्कृत

Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
jasrana news,Tundla news,shikohabad news,sirsaganj news,fariha news,narakhi news,pandit deen dayal upadhyay panchayat  sashktikaran puruskar-2021,panchayat sashktikaran puruskar-2021,panchayat sashktikaran
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित ग्राम पंचायत डाहिनी में बनाया गया पार्क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 में जिले की दो ग्राम पंचायतों के साथ सदर ब्लॉक का चयन हुआ है। इन पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दस-दस लाख रुपये तथा ब्लॉक को 24 लाख रुपये अलग से प्रदान किया जाएगा। वैसे तो यह पुरस्कार 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के मौके पर दिल्ली में दिया जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह आयोजन वर्चुअल कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 के तहत जिले की 29 ग्राम पंचायतों का चयन करके प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अभिलेखों की कमी होने के कारण कम पंचायतों के प्रस्ताव केंद्र को जा सका था। इस राष्ट्रीय पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पंचायतों की सूची में जिले की दो ग्राम पंचायत अपना स्थान बनाने में सफल रहीं। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले की 29 पंचायतों के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कई ब्लॉकों ने आवेदन किया था। क्षेत्र पंचायत फिरोजाबाद में ब्लॉक प्रमुख अर्चना विजय के निर्देशन में ब्लॉक प्रांगण को सजाने-संवारने के साथ गांवों में विकास कार्य कराए थे।
विज्ञापन

जिले में क्षेत्र पंचायत फिरोजाबाद के साथ-साथ दो ग्राम पंचायतों शिकोहाबाद ब्लॉक की पंचायत शाहपुर तथा मदनपुर ग्राम पंचायत की डडियामई पंचायत शामिल हैं। शाहपुर ग्राम पंचायत की प्रधान राखी देवी एवं पंचायत सचिव सुनील कुमार ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही बेहतर विकास कार्य कराया था। डडियामई ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव नीतेश सक्सेना ने विकास कार्य कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में जिले की पांच पंचायतें चयनित
- जसराना की कटोरा प्रथम, शिकोहाबाद की डाहिनी द्वितीय एवं नारखी की गढ़ी श्रीराम तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2020-21 में जिले की पांच पंचायतें स्थान पाने में सफल रहीं। जसराना ब्लॉक की कटौरा ग्राम पंचायत प्रथम एवं शिकोहाबाद ब्लॉक की डाहिनी ग्राम पंचायत दूसरे स्थान पर रही। नारखी ब्लॉक की गढ़ी श्रीराम को तीसरा पुरस्कार मिला है। जबकि सांत्वना पुरस्कार की हकदार टूंडला की धर्मपुर एवं मदनपुर ब्लॉक की ऐलमपुर ग्राम पंचायतें बनीं। इन पंचायतों को पुरस्कार राशि शासन की ओर से जारी कर दी गई है।
पंचायतीराज विभाग की मानें तो मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना 2020-21 के तहत जिले की सात ग्राम पंचायतों का चयन करके उनकी रैंक के हिसाब से प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें चयनित पांच ग्राम पंचायतों के अलावा ऊबटी एवं पैगू ग्राम पंचायतें शामिल थी। प्रदेश सरकार ने जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इसमें जसराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटोरा को प्रथम पुरस्कार के रूप में चयनित किया है। ग्राम पंचायत के विकास के लिए 12 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेगा। शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत डाहिनी दूसरे स्थान पर रही। इसे दस लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। ग्राम पंचायत के प्रधान राहुल यादव ने गांव में बेहतर विकास कराया। तीसरे स्थान पर नारखी के गढ़ी श्रीराम ग्राम पंचायत को आठ लाख एवं टूंडला के धर्मपुर ग्राम पंचायत को सात एवं मदनपुर ब्लॉक की ऐलमपुर ग्राम पंचायत को चार लाख रुपये अतिरिक्त विकास कार्य कराने को मिला है।
प्रशासक खर्च नहीं कर सकेंगे धनराशि
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित जिले की ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने को मिली प्रोत्साहन राशि को वर्तमान प्रशासक खर्च नहीं कर सकेंगे। पंचायतीराज विभाग की निदेशक किंजिल सिंह ने इस तरह के निर्देश सभी जिलाधिकारी को जारी किए हैं। इस धनराशि को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चयनित होने वाले नए प्रधान खर्च करेंगे।
- पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को बधाई। इन पंचायतों से दूसरी ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को सीख लेनी चाहिए। ताकि आने वाले वर्ष में वह भी पुरस्कार की हकदार बन सकें। हमें पूरी उम्मीद है कि ग्राम पंचायतें निश्चित ही इस दिशा में पहल करेंगे। - नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ।
पुरस्कार पाने वाले बोले ब्लॉक प्रमुख व प्रधान
- मेरा ब्लॉक पुरस्कार का हकदार ब्लॉक की टीम के सहयोग एवं बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य को वरीयता देने का कारण बना। निश्चित ही हमारी टीम ने बेहतर ढंग से कार्य किया। ऐसा न सिर्फ ब्लॉक की टीम बल्कि डीपीआरओ एवं जिला प्रशासन के मिले सहयोग के कारण ही संभव हो सका है। - अर्चना विजय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, फिरोजाबाद।
- जल संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए दो बीघा तालाब को भरने को पानी लाने को नाली बनवाई। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया, पीपल के पेड़ को संरक्षित कराने को चबूतरा, प्रकाश व्यवस्था को सौर ऊर्जा एवं नगला फकीरा मार्ग बनवाया। गांव में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए हैं। - मान सिंह राजपूत, प्रधान, कटोरा जसराना।
- ग्राम पंचायत में विकास कार्य को वरीयता दी थी। पंचायत सचिव सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा। हमें उम्मीद नहीं थी कि मेरी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल जाएगा। पुरस्कार से जो धनराशि मिले, उससे कोई यादगार काम गांव में कराया जाए। ताकि हमेशा याद रहे। - राखी देवी, प्रधान, शाहपुर शिकोहाबाद।

- पंचायत में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए। स्कूल भवन सुधारने के साथ गांव में पार्क का निर्माण कराया। ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। - राहुल यादव, प्रधान, डाहिनी शिकोहाबाद।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित ग्राम पंचायत डाहिनी में चमचमाती स्कूल की बिल्डि?

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित ग्राम पंचायत डाहिनी में चमचमाती स्कूल की बिल्डि?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed