{"_id":"5f68f03b8ebc3eb729192f1e","slug":"japani-inseflitis-firozabad-news-agr4603042153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी इंसेफ्लाइटिस बीमारी पर अलर्ट, शूकरों से वायरस फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी इंसेफ्लाइटिस बीमारी पर अलर्ट, शूकरों से वायरस फैलने का खतरा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस यानि दिमागी बुखार के फैलने की आश्ंाका बढ़ गई है। इसके चलते जिला पशुपालन चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों में दिमागी बुखार का यह वायरस शूकरों के माध्यम से फैलने का खतरा है। पशु चिकित्सा विभाग एक अक्तूबर से शूकरों के बाड़ों को सैनिटाइज करने और शूकर पालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा।
जिला के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला ने बताया है कि जापानी इंसेफ्लाइटिस नामक बीमारी का वायरस गंदगी और शूकर के माध्यम से फैलता है। पूर्वांचल में इसके कई केस सामने आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी सतर्कता बरती शुरू कर दी है।
पशुपालन चिकित्सा विभाग ने ब्लॉक और तहसील स्तर पर तैनात पशु चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को शूकरों के बाड़ों व शूकर पालकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एक अक्तूबर से जिले के शूकरों के बाड़ों में विशेष सफाई अभियान, बाड़ों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अधिकतर संक्रामक बीमारी गंदगी से पनपती हैं। अभी तक जापानी इंसेफ्लाइटिस बीमारी का कोई मरीज नहीं आया है। यह बीमारी कमजोर शरीर और कुपोषित श्रेणी के लोगों में ज्यादा फैलती है। इसे लेकर विभाग अलर्ट पर है।