फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Janakpuri Accident Delhi Police arrested Yogesh from Firozabad

जनकपुरी हादसे की कार्रवाई यूपी तक पहुंची: दिल्ली पुलिस ने फिरोजाबाद से योगेश को किया गिरफ्तार, पिता लापता

Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

योगेश की मां ने बिलखते हुए कहा, परिवार के पास कोर्ट-कचहरी में पैरवी तक के पैसे नहीं हैं। उनको कैसे इंसाफ मिलेगा। अविवाहित योगेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। सबसे बड़ा भाई गजेंद्र है, और उससे छोटी बहन नीलम है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
Janakpuri Accident Delhi Police arrested Yogesh from Firozabad
योगेश की मां ने बयां किया दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में 5 फरवरी को सड़क के गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र से योगेश को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से योगेश का परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

योगेश की गिरफ्तारी के बाद से उसके पिता रामकिशोर का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। मां सुनीता ने बताया कि रविवार (8 फरवरी) सुबह जब दिल्ली पुलिस योगेश को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तब रामकिशोर उनके पीछे-पीछे गए थे, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटे। सुनीता ने बेटे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा, मेरा बेटा बेकसूर है, वह सिर्फ सीवर का गड्ढा खोदने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में खानापूर्ति की है। हमारे पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि हम कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट सकें। अविवाहित योगेश एक माह पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में फिरोजाबाद की ग्लास फैक्टरी से काम छोड़कर रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गया था। पति रामकिशोर भी एक फैक्टरी में श्रमिक हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का दावा- हादसा देखकर भागा था योगेश, नहीं दी पुलिस को सूचना
दिल्ली पुलिस का योगेश को लेकर दावा है कि वह हादसे के समय मौके पर मौजूद था। योगेश ने हादसा देखा और सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को फोन पर जानकारी भी दी थी। जब मृतक कमल का भाई करण रात 1:30 बजे मौके पर पहुंचा, तो योगेश ने उन्हें गलत जानकारी देकर गुमराह किया कि उसे कुछ नहीं पता। परिवार को गुमराह करने के तुरंत बाद योगेश मौका-ए-वारदात से भागकर फिरोजाबाद जाकर अपने घर छिप गया था।

बेहद गरीबी में जी रहा परिवार
योगेश के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। अविवाहित योगेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। सबसे बड़ा भाई गजेंद्र है, और उससे छोटी बहन नीलम है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु इलाके में पथवारी माता मंदिर के पास रहता है। पक्के घर के नाम पर बाउंड्रीवाल खड़ी हैं। एक कमरा बना है, जिसकी छत सीमेंट टीन की है। बाकी हिस्सों पर छत भी नहीं पड़ी है। 

दिल्ली पुलिस द्वारा योगेश की गिरफ्तारी की गई है। उसके पिता के लापता होने के बाद पुलिस को कोई जानकारी परिजन ने नहीं दी है। अगर, कोई तहरीर देता है तो उनकी तलाश कराई जाएगी। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed