फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jan Seva Kendra operator arrested in cyber fraud case.

Firozabad News: साइबर ठगी के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jan Seva Kendra operator arrested in cyber fraud case.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसागंज। थाना अरांव पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में मुखबिर की सूचना पर बझेरा बुजुर्ग (अरांव) निवासी जनसेवा केंद्र संचालक योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल और नकदी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। दरअसल, लखीमपुर खीरी के एक शिकायतकर्ता के खाते से साइबर ठगों ने 22 हजार की रकम पार कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह राशि अरांव क्षेत्र के एक खाते में पहुंची और वहां जनसेवा केंद्र के माध्यम से निकाल ली गई। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी योगेंद्र को सिरसागंज-अरांव मार्ग से दबोच लिया। पूछताछ में योगेंद्र ने खुलासा किया कि यह ठगी रामकिशोर निवासी कोसमा, घिरोर, मैनपुरी ने की थी। रामकिशोर ने ठगी के 22 हजार रुपये योगेंद्र के खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसमें से वह 15 हजार रुपये नगद ले गया और सात हजार रुपये योगेंद्र को कमीशन के रूप में दे दिए। पुलिस फरार आरोपी रामकिशोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed