फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jan Ashirwad Yatra full of enthusiasm, told BJP's policies

जन आशीर्वाद यात्रा से भरा जोश, बताईं भाजपा का नीतियां

Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra full of enthusiasm, told BJP's policies
भाजपा की जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर आए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का हुआ जोशीला स्? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकले केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कठफोरी सीमा से प्रवेश किया। जिले में प्रवेश करते ही जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जनता ने स्वागत किया। यात्रा का जिले की पांचों विधानसभाओं का भ्रमण करते के बाद टूंडला में समापन हुआ। इस मौके पर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां तो क्वारंटीन हो गई हैं और ट्विटर एवं फेसबुक पर दिख रहे हैं जबकि भाजपा जनता के साथ है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में निकली जन आशीर्वाद यात्रा का कठफोरी में प्रवेश करते ही पूर्व मंत्री सुंदर सिंह बघेल के पार्थ पैलेस में योगेश प्रताप बघेल ने 51 किलोग्राम माला, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के साथ अन्य काफी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अरांव चौराहे पर केंद्रीय मंत्री ने सघन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। ब्राह्मण धर्मशाला शिकोहाबाद में लाभार्थियों को राशन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ लेने के साथ ही कहा था कि जनसेवक एवं प्रधान सेवक के रूप में जनता की सेवा करूंगा। वह सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर सभी वर्ग एवं समाज को साथ लेकर चल रहे है। प्रदेश में राजनीतिक दल क्वारंटीन हो गए हैं वह ट्विटर एवं फेसबुक पर दिख रहे हैं। जनता भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्यू बाईपास रोड पर डॉ. एसपी लहरी ने प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत किया। यात्रा में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, अविनाश सिंह भोले, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, राजीव गुप्ता, शशिकला यादव, श्वेता पोरवाल, गोपाल कृष्ण सिंह, इंजीनियर प्रेम सिंह, जसराना चेयरमैन अविनाश गुप्ता, महावीर बघेल, संजीव यादव, केपी सिंह बघेल, उमाशंकर मिश्रा, अशोक गर्ग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता ऐलमपुर के प्रधान दयाराम बघेल एवं संचालन भगवानदास शंखवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed