फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jamati

सील गलियों को खोला, रेड जोन में नौ हजार घर

Mon, 06 Apr 2020 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
jamati
हुसैनी मोहल्ला स्थित गली खुलने के दौरान निकलते लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तब्लीगी जमात से जुडे़ सात जमातियों में से चार की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से जिला प्रशासन सतर्क है। जमातियों की रुकने वाली तीन मस्जिदों के आसपास के मोहल्लों और तीन किलोमीटर तक के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ हजार घर चिह्नित किए हैं। वहीं क्वारंटीन किए जाने के लिए स्कूलों के चिह्नांकन का काम किया जा रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने विगत तीन अप्रैल सील की गई गलियों को खोल दिया है लेकिन क्षेत्र में लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के तब्लीगी जमात से संबंधित बिहार के कटिहार जिले के सात जमातियों में से चार जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चौकी गेट से आगाशाही मस्जिद तक और नैनी ग्लास से लेकर माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल तक के इलाके को सील कर दिया गया था। गलियों को बंद करने के साथ जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस जमातियों के संपर्क में आने वाले 28 लोगों से पूछताछ कर रही थी। हालांकि पूछताछ में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में लोगों को चिह्नित करने में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के नौ हजार घरों को चिह्नित किया है। इधर, पुलिस ने सोमवार को शीशग्रान स्थित मस्जिद, मोती मस्जिद साथ सलमान फारुकी मस्जिद दुर्गेश नगर वाले इलाके की गलियों की सीलिंग को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि चार केस पॉजिटिव मिलने वाले स्थान के लेागों को कुछ राहत दी है लेकिन लॉकडाउन का तो पालन करना होगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित किया गया है।
तीस स्वास्थ्य टीमों ने नौ हजार घरों का सर्वे किया पूरा
फिरोजाबाद। चार जमातियों के पॉजीटिव मिलने के बाद रेड जोन घोषित कर सील किए मस्जिदों के आसपास तीन किमी दायरे में सोमवार तक नौ हजार घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया। पांच सेक्टर में बांटे गए इलाकों को 30 टीमों ने सैनिटाइज करने के साथ जांच की। पिछले तीन दिन से सर्वे कार्य किया जा रहा था।
लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री, बीमारी के संबंध में भी जाना
सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से ही मॉपिंग और सैनिटाइज का कार्य शुरू करा दिया गया था। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों 28 लोगों की जांच कराई गई है। मस्जिद के तीन किमी के दायरे में नौ हजार घर चिह्नित किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों ने जांच की।

करीब 16 हजार लोगों के नाम, पते, उम्र, उनकी यात्रा हिस्ट्री और बीमारी के बारे में जानकारी की गई। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। शहर के सभी 70 वार्डों को सैनिटाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed