{"_id":"2773b812f0192a157ac6510d3fd2e186","slug":"is-not-the-indignation-first-contract-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा ठेका कर्मचारियों का आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा ठेका कर्मचारियों का आक्रोश
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शीतलखां में मारपीट के दोषी युवक की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारी आंदोलित हैं। वहीं वार्ता के लिए अधिकारियों के न पहुंचने से भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। ठेका सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया और शहर में सफाई कार्य बंद रखा। ऐसे में शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे दिखे।
बता दें कि मारपीट के मामले में दोषी युवक की गिरफ्तारी न होने से निगम के सफाई कर्मियों ने गुरुवार दोपहर निगम पहुंचकर विरोध जताया। इस पर उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से नोक झोंक भी हो गई। कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया और शुक्रवार को सफाई कार्य ठप कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। कई दौर की वार्ता के बाद भी कर्मचारी नहीं माने तो अफसरों ने भी हथियार डाल दिए। मामले को लेकर तीसरे दिन भी कर्मचारियों में आक्रोश नहीं थमा। शनिवार को भी गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के माफी मांगने, बकाया वेतन, पीएफ की मांग को लेकर शनिवार को अफसरों द्वारा कोई पहल न करने से कर्मचारियों में खासी नाराजगी दिखी। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम अधिकारी ठेका कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। समय पर वेतन, पीएफ आदि न मिलने के बाद भी हम कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, दोषियों पर कार्रवाई कराने के स्थान पर हमें ही दोषी ठहराया जा रहा है। इस दौरान गौरव, अमित, आकाश, राजवीर, हरिओम, सोबरन, महीपाल, अमन, शैलेन्द्र, सुनील, सतीश, विनय, ओमवीर, अतुल, ब्रजेश, विजय, विशाल, प्रदीप, विपिन, देवानंद मौजूद थे।
प्रमुख चौराहों से गली-मोहल्लों से नहीं उठा कूड़ा
ठेका कर्मचारियों की दो दिन से चल रही कामबंद हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, सेंट्रल चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, स्टेशन, कोटला रोड, जलेसर रोड सहित गली-मोहल्लों में कूड़ा नहीं उठा। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सफाई कार्य में वही लोग व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं, जो ठीक ढंग से कार्य नहीं करते हैं। वार्ड नं. तीन में ठेकेदार द्वारा समय के अनुसार कार्य लिया जा रहा है, जो कर्मचारी नहीं आ रहे हैं, उन्हें अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। अत: ऐसे कर्मचारियों को पुन: काम पर नहीं लिया जाएगा।
रामऔतार रमन, नगर आयुक्त