फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   investigation of yadav singh's relative

यादव सिंह के साले की पत्नी के नाम राशन की दुकान की जांच

Sat, 06 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 06 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
investigation of yadav singh's relative
अरबों के घोटाले में फंसे नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर यादव सिंह की सुहाग नगरी में संपत्ति होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सुहागनगरी के कई कालोनाइजर देखते ही देखते करोड़ों के मालिक बन गए। सूत्रों का मानें तो यादव सिंह ने खुद सीधे खरीदारी करने के बजाय इनको ही माध्यम बनाकर पैसा लगाया है। उधर पूर्ति विभाग ने यादव सिंह की साले की पत्नी के नाम राशन की दुकान की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोएडा विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर यादव सिंह और उसकी पत्नी कुसुमलता पर आयकर विभाग एवं ईडी का शिकंजा कसते ही रिश्तेदार व ससुरालपक्ष के करीबी भी परेशान हैं। सूत्रों का कहना है कि यादव सिंह का जुड़ाव सुहागनगरी के कुछ कालोनाइजरों से भी हो गया था। बसपा सरकार में उसने सीधे कोई खरीदारी करने के बजाय इनके ही माध्यम से बड़ी जमीनों में अपना पैसा लगाया है। उधर यादव सिंह के साले की पत्नी के नाम संचालित होने वाली राशन की दुकान के मामले में पूर्ति विभाग ने पड़ताल शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी शरदकुमार स्वर्णकार ने कहा कि यदि यहां विद्यारानी नहीं रहती हैं और दुकान का संचालन किया जा रहा है तो उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रातों-रात करोड़पति बना चेहरा चर्चा में
यादव सिंह मामले में कुछ कंपनियों के खुलासे भी हुए हैं। इनमें एक कंपनी शहर के ही एक ऐसे शख्स की बताई गई है जो चंद दिनों में फर्श से अर्श पर पहुंच कर रातों-रात करोड़पति बन गया। बसपा सरकार मेंएक कबीना मंत्री के साथ मिल कर जमीन की कुछ बड़ी डील हुई थीं। इस डील में जिस कंपनी का नाम आया है उसके तार यादव सिंह से जुड़े हैं और यह कंपनी शहर के ही उस शख्स की बताई गई है जिसने अपना आशियाना अब आगरा में बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरियां तक लगवाईं
शहर के कई लोगों की यादव सिंह ने अपने प्रभाव पर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी लगवाई थी। तत्कालीन बसपा सरकार में यादव सिंह की इतनी तूती बोलती थी कि स्थानीय बसपा नेता और अधिकारी सिफारिश कराने में यादव सिंह की पत्नी की मदद लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed