फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Investigation begins into incorrect announcements and displays of Gomti Express

Firozabad News: गोमती एक्सप्रेस के गलत अनाउंसमेंट और डिस्प्ले की जांच शुरू

Sat, 13 Dec 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into incorrect announcements and displays of Gomti Express
शिकोहाबाद। गोमती एक्सप्रेस के गलत अनाउंसमेंट एवं डिस्प्ले के मामले में रेल प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। डीआरएम ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीसीएम प्रयागराज को मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस का शिकोहाबाद में गलत अनाउंसमेंट एवं कोच डिस्प्ले कर दिया गया था। इस वजह से 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में खलबली मच गई थी। कुछ रेलयात्री अनाउंसमेंट सुनने के बाद अप रेलवे ट्रैक पार करके 3 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर जाने लगे थे। कुछ समय बाद ही स्थानीय अधिकारियों ने गलती को सुधारा था और दोबारा 2 नंबर पर ट्रेन के आने का अनाउंसमेंट शुरू कर दिया था। यह मामला रेल प्रशासन के संज्ञान में आया है। डीआरएम प्रयागराज ने सीनियर डीसीएम प्रयागराज को निर्देशित किया है। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने पूछताछ की है। ट्रेन के अनाउंसमेंट की फीडिंग का रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई गई है। इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट प्रयागराज डिवीजन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed