फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   International Fair Knkengi Rudastm master brand bangles

अंतर्राष्ट्रीय मेला में खनकेंगी रुदस्तम उस्ताद ब्रांड की चूडियां

Thu, 12 Nov 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 12 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
International Fair Knkengi Rudastm master brand bangles
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सुहागनगरी की प्रसिद्ध कांच की चूड़ियां खनकेंगी। अपने रंग-बिरंगी चमक को झिलमिलाकर हिंदुस्तानी और विदेशियों को लुभाएंगी। कांच की चूड़ियों के आविष्कारक रुदस्तम उस्ताद के नाम पर तैयार चूड़ियों का ब्रांड अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में अपनी खनक बिखरने को तैयार है। इससे पहले वर्षों में चूड़ियों में बने डिंपल और मोदी ब्रांड ने देशी-विदेशी महिलाओं की कलाईयों को सजोहा था।
विज्ञापन

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होगा। इस मेला की शुरुआत 14 से 27 नवंबर तक के लिए है। मेले में 24 देशों के लोग आते हैं और स्टालें लगाते हैं। खरीदारी के लिए देश और विदेशी भी इस मेले में आकर लुत्फ उठाते हैं। लगातार चौथी बार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सुहागनगरी की रंगबिरंगी कांच की चूड़ियां अपनी चमक बिखरेंगी। फीरोजाबाद के गालिब नगर निवासी कासिम सफी सोनिया इस बाजार में स्टाल लगाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाने के बाद सुहागनगरी में बनी कांच की चूड़ियों की खनक विदेशी कलाइयों पर खनकेगी। चूड़ी ब्रांडिंग के लिए आविष्कारक रुदस्तम उस्ताद को ब्रांड के रूप में पेश करने की तैयारी है। रुदस्तम उस्ताद ब्रांड में छह कलर हैं जो खासकर अंतर्राष्ट्रीय मेले के लिए तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


डिंपल और मोदी ब्रांड मचा चुके हैं धूम
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में विगत वर्षों में डिंपल और मोदी ब्रांड धूम मचा चुके हैं। मकसद हर बार ब्रांड बदलने का रहता है तो इस बार रुदस्तम उस्ताद को ब्रांड के रूप में पेश किया जाएगा। कासिम सफी सोनिया ने कहा कि अधिकाधिक फीरोजाबाद के व्यापारी इसमें भाग लें। निश्चित ही चूड़ी की फीकी पड़ी चमक फिर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed