फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   intermediate student committed suicide by hanging herself In Firozabad

Firozabad News: 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, खाना बनाने के बाद कमरे में गई; सुबह पंखे पर लटका मिला शव

Tue, 13 Aug 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

सुहागनगरी में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को खाना बनाने के बाद कमरे में गई। शव सुबह पंखे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
intermediate student committed suicide by hanging herself In Firozabad
Girl Student (Demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक दिन पहले ही पिता ने उसकी स्कूल फीस जमा की थी।

विज्ञापन


घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव सांती की है। गांव निवासी शांति (17) पुत्री बिजेंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार को पिता ने उसकी स्कूल की फीस जमा की थी। बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को शांति ने घर का खाना बनाया था। 
विज्ञापन


खाना बनाने के बाद वह बिना खाना खाए कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सुबह उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मौके पर परिवार के सभी लोग एकजुट हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर देखा कि छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed