{"_id":"6574b4bd0b091c65370d3934","slug":"intercity-stopped-on-complaint-of-child-being-left-behind-young-man-jumped-and-ran-away-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-12093-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बच्चे छूटने की शिकायत पर रुकवाई इंटरसिटी, कूदकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बच्चे छूटने की शिकायत पर रुकवाई इंटरसिटी, कूदकर भागा युवक
Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से इटावा जा रहे रेलयात्री के बच्चे ट्रेन में छूट गए। वह शिकोहाबाद स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा था। यात्री ने बच्चों की तलाश के लिए स्टेशन अधीक्षक से गुहार लगाई है। रेलवे पुलिस ने यात्री को इंटरसिटी एक्सप्रेस से बैठाकर कौरारा स्टेशन भेजा, लेकिन वह ट्रेन की दूसरी साइड से उतरकर भाग गया। शिकायत फर्जी पाए जाने पर रेलवे पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
रेल यात्री टिंकू कुमार ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ पैसेंजर ट्रेन में इटावा जाने के लिए यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब सुबह 7:30 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। तब वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतर गया। इतने में पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से छूट गई। ट्रेन को जाता देख रेलयात्री ने ट्रेन में उसके बच्चे होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को देते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने तत्काल ही रेलवे पुलिस एवं अगले स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी।
कुछ ही देर बाद पैसेंजर ट्रेन अगले रेलवे स्टेशन कौरारा पहुंच गई। इतने में आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शिकोहाबाद स्टेशन पर आ गई। इसमें रेल अधिकारियों के निर्देश के बाद यात्री को बैठाकर अगले रेलवे स्टेशन कौरारा के लिए रवाना कर दिया गया। रेल अधिकारियों के आदेश के बाद नॉन स्टॉप इंटरसिटी एक्सप्रेस को कौरारा स्टेशन पर रुकवाया गया। जिससे पीड़ित रेलयात्री पैसेंजर ट्रेन में छूट गए अपने बच्चों से मिल सके।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी योगेंद्र कुमार के अनुसार घटना की सूचना फर्जी थी। यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस के कौरारा स्टेशन पर रुकने के साथ ही दूसरी साइड से उतरकर भाग गया। उन्होंने बताया कि यात्री ने पैसेंजर छूटने के बाद कौरारा स्टेशन तक जाने के लिए गुमराह किया। फर्जी सूचना देने के आरोपी यात्री की तलाश की जा रही है।