{"_id":"6ab42a1778d8d8e22c0200c8","slug":"inter-school-athletics-26th-selection-trials-on-27th-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-185761-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 26 को इंटर स्कूल एथलेटिक्स, 27 को होगा चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 26 को इंटर स्कूल एथलेटिक्स, 27 को होगा चयन ट्रायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय एथलेटिक्स आयोजन कराए जाएंगे। 26 सितंबर को इंटर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी, जबकि 27 सितंबर को अंडर-14 से अंडर-20 तक के खिलाड़ियों के लिए दोबारा चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें पहले ट्रायल से वंचित रह गए खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा।
26 सितंबर की इंटर स्कूल प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। छोटे बच्चों के लिए किड्स एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रायोजन आर ग्रुप करेगा।
27 सितंबर के चयन ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-14 और अंडर-16 में प्रदर्शन के आधार पर सच्चे राजपूत इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के कैंप में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अंडर-14 में ट्रायथलॉन और किड्स जैवलिन, जबकि अंडर-16 में दौड़, हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, जैवलिन और पेंटाथलॉन जैसी स्पर्धाएं होंगी। अंडर-18 और अंडर-20 में भी ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाएं कराई जाएंगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने बताया कि जानकारी के अभाव में पहले चयन ट्रायल में शामिल नहीं हो सके खिलाड़ियों को दोबारा मौका दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूलों, खिलाड़ियों और अभिभावकों से अधिक-से-अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।