{"_id":"616ef82bb634e03483004441","slug":"insurance-company-will-compensate-the-crops-destroyed-by-rain-firozabad-news-agr511940553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बर्बाद फसलों की भरपाई बीमा कंपनी करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बर्बाद फसलों की भरपाई बीमा कंपनी करेगी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश से बर्बाद फसलों की भरपाई बीमा कंपनी करेगी। इसके लिए बीमा कराने वाले किसानों को टोल फ्री नंबर पर सूचना देनी होगी। उप निदेशक कृषि प्रसार हंसराज के निर्देशन में जिले की पांचों तहसीलों में स्टाफ को तैनात कर दिया गया है। इधर, जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय लेखपालों को भी फसलों की बर्बादी का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
जिले में विगत दो दिन हुई बारिश से जिले में धान, बाजरा के साथ-साथ मिर्च की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में उपनिदेशक कृषि प्रसार हंसराज ने फसलों की बीमा करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को जिले की सभी पांच तहसीलों में सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही किसानों से फसल के नुकसान की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 पर 72 घंटे में देने को कहा है। उन्होंने कहा कि फसलों का बीमा करने वाली कंपनी के जिला प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार के मोबाइल नं. 82669151142, फिरोजाबाद सदर तहसील के समन्वयक मनोहर राजपूत के मोबाइल नं. 99972870463. टूंडला तहसील क्षेत्र के समन्वयक रनवीर सिंह के मोबाइल नंबर 96271803414 पर सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
वहीं तहसील शिकोाबाद में रामनरेश के मोबाइल नंबर 82793988385, जसराना तहसील में तहसील समन्वयक गिरीश चंद्र के मोबाइल नंबर 63984776736 एवं तहसील सिरसागंज के समन्वयक जितेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 6396915077 पर सूचना दी जा सकती है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित तहसील के एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से भी फसलों की बर्बादी के आंकलन के निर्देश दिए गण् हैं। यदि किसी क्षेत्र में ज्यादा फसल प्रभावित होगी तो उसका आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।