फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Insulator damaged in Rasulpur, supply from Gandhi Park power house also stopped

Firozabad News: रसूलपुर में खराब हुआ इंसुलेटर, गांधी पार्क बिजली घर से भी सप्लाई रही ठप

Thu, 04 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 04 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Insulator damaged in Rasulpur, supply from Gandhi Park power house also stopped
फिरोजाबाद। बुधवार को सुबह से हुई बारिश के कारण आसफाबाद और गांधी फीडर लाइन पर लगा इंसुलेटर खराब हो गया। इस कारण डेढ़ घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इंसुलेटर को बदलने के बाद सप्लाई को पुन: सुचारू किया गया। बारिश के कारण कई फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। हालांकि कुछ समय बाद सप्लाई सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से तेज बारिश हुई। सभी बिजली घरों की सप्लाई को बंद कर दिया गया। दोपहर में गांधी पार्क की सप्लाई सुचारू की। इस दौरान इंसुलेटर खराब हो गया। एक दर्जन मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद रही। हालांकि मौसम में ठंडक होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। रसूलपुर के पास खराब इंसुलेटर को बदला गया। डेढ़ घंटे के बाद सप्लाई को सुचारू कर दिया गया। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंसुलेटर खराब होने की वजह से सप्लाई बाधित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed