फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instructions issued to terminate the services of 7 contractual doctors due to zero progress on Ayushman cards.

Firozabad News: आयुष्मान कार्ड की शून्य प्रगति पर 7 संविदा डॉक्टरों की सेवा समाप्ति के निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to terminate the services of 7 contractual doctors due to zero progress on Ayushman cards.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। आयुष्मान कार्ड बनाने में शून्य प्रगति मिलने पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने 7 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के संविदा चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बैठक से अनुपस्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कच्चा टूंडला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार को नोटिस जारी कर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य योजनाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले जसराना, अरांव, टूंडला और शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में सामने आया कि जिले में 10,39,554 लक्षित लाभार्थियों के सापेक्ष 7,27,789 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति भी महज 75.3 प्रतिशत मिली। इस पर डीएम नाराज हुए ने नाराजगी जताई। 7 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति शून्य मिलने पर संबंधित संविदा चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इनमें ओम नगर के डॉ. करन उपाध्याय, ककरऊ के डॉ. प्रिंस पाल धनगर, संत नगर की प्राची गुप्ता, यादव कॉलोनी की डॉ. पियूषा यादव, दतौजी खुर्द के रामेश्वर दयाल, एटा रोड टूंडला की डॉ. श्रेया सिंह और अजमेरी गेट उर्दू नगर के डॉ. अभिषेक यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, सीएमओ डॉ. राम बदन राम, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. योगेश गोयल व सीएमएस डा. नवीन जैन समेत सीएचसी-पीएचसी के एमओआईसी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सूचकांक में भी खराब प्रदर्शन पर सख्ती

स्वास्थ्य सूचकांकों में जिले की रैंक मई में आठवीं और जून में 21वीं रही। वर्तमान में जिला 13वें स्थान पर है। खराब प्रदर्शन को लेकर जसराना, अरांव, टूंडला और शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार के निर्देश देते हुए नोटिस जारी करने को कहा गया।

जननी सुरक्षा योजना में जिले की 87 प्रतिशत प्रगति के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान की जानकारी दी गई। हालांकि जिला महिला चिकित्सालय में भुगतान की प्रगति 73.57 प्रतिशत मिलने पर संबंधित जेएसवाई ऑपरेटरों से स्पष्टीकरण मांगने और सुधार न होने पर सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed