दरोगा की हत्या: गोली लगने के बाद चार मिनट तक तड़पते रहे एसआई दिनेश मिश्रा, मरने से पहले यह थे अंतिम बोल
फिरोजाबाद में नौकर ने ही दरोगा की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि गोली लगने के बाद चार मिनट तक वह तड़पते रहे। उसने यह भी बताया कि मरने से पहले उन्होंने अंतिम शब्द क्या कहे थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दरोगा दिनेश मिश्रा के नौकर ने ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्यारोपी धीरज ने बताया कि मैं नशे में था। एक देशी शराब के ठेके में छह क्वाटर शराब पीने के बाद बिल्कुल भी होश नहीं था। रास्ते में लौटते के दौरान दरोगा से बाथरूम आने की बात कहकर बाइक को रुकवाई। वहां पर नशे में दोबारा बहस हो गई। इसके बाद उन्हें सीधे तमंचे से गोली मार दी।
गोली मारने के बाद दरोगा करीब चार से पांच मिनट तक वहीं पड़े तड़पते रहे। इसके बाद उनके अंतिम बोल थे कि धीरज तुमने अच्छा नहीं किया। इसके बाद वह सीधे जमीन पर औंधे मुंह गिर गए। बताया कि एक बार दरोगा ने उसे पीटा भी था।
यह भी पढ़ेंः- UP News: मुठभेड़ में गोली लगने से चार शातिर लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक सिपाही को भी लगी गोली
बताया कि दरोगा सैलरी नहीं दे रहे थे। जरूरत होने पर बार-बार रुपये मांगने पर एक बार उसे पीट भी दिया था। इसके कारण वह मन ही मन में कुंठित रहने लगा था। पुलिस की पूछताछ में धीरज ने अपने बचाव में दरोगा के परिवार के एक सदस्य को शक के घेरे में ला दिया। लेकिन, पुलिस की जांच में सारे आरोप निराधार मिले।
यह था पूरा मामला
दरोगा दिनेश मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। नौकर धीरज ने ही दरोगा की हत्या की थी। आरोपी का कहना है कि दो महीने से दरोगा वेतन नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद खुद ही पुलिस व परिजनों को सूचना दी, जिससे वह बच सके। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा धीरज की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला